why soft skills

 कुछ करने के लिए कुछ सीखना जरूरी है | 


अगर आप कुछ नहीं कर पा रहे या फिर कुछ कर तो रहे हैं लेकिन कुछ ज्यादा अच्छा करना चाहते हैं तो 

कुछ सीखना चाहिए | 


सीखने का ही दूसरा नाम हो सकता है स्किल डेवलपमेंट | 


स्किल डेवेलोपमेंट दो तरह का हो सकता है 

पहला हार्ड स्किल और दूसरा सॉफ्ट स्किल | 


हार्ड स्किल हो सकते है जैसे प्रोग्रामिंग / ग्राफ़िक डिजाइनिंग / एकाउंटिंग / इंजीनियरिंग / मार्केटिंग वगैरह | 

यह लिस्ट कुछ सौ से ज्यादा लम्बी हो सकती है | शायद हजार से जयादा


इन्हे सीखने में काफी टाइम लगता है | और लोग जीवन में एक दो स्किल ही सीख पाते हैं | 

कुछ लोग तीन चार स्किल भी सीख लेते हैं | 


जीवन यापन के लिए कोई न कोई स्किल सीखना होता है | 


लेकिन हो सकता है कि कोई हार्ड स्किल सीखने के बाद भी काम न बने | कारण हो सकता है कि 

सॉफ्ट स्किल्स की कमी |  

या फिर अभी आप तय नहीं कर पा  रहे की कौन सी हार्ड स्किल सीखें तब तक आप सॉफ्ट स्किल्स सीख सकते हैं 

कुछ लोगों ने कोई हार्ड स्किल सीख ली है लेकिन अच्छे दिन आने का इन्तजार कर रहे हैं | इन दिनों में भी 

सॉफ्ट स्किल सीख सकते हैं | 

Comments